फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लाठी-डंडा व सरिया से पीटकर व्यक्ति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के कोल बाजबहादुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम छेड़खानी के विवाद में एक व्यक्ति की लाठी-डंडा व सरिया से पीट कर हत्या कर दी गई। वहीं चार घायल हो गए। हमला करने वाला पड़ोसी परिवार फरार हो गया है। उधर, कार्रवाई को लेकर परिजनों ने शव एसपी कार्यालय पर रखकर हंगामा किया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार किया है। कोल बाज बहादुर गांव निवासी बलराम साहनी (56) का बृहस्पतिवार को पड़ोसी से छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद बात इतनी बढ़ गई कि पड़ोसियों ने लाठी-डंडा, सरिया लेकर बलराम साहनी व उनके परिवार के सदस्यों पर हमला बोल कर दिया। ऐसे में जहां बलराम साहनी की मौके पर मौत हो गई तो वहीं परिवार के राजू 26, सनी 24, कृष्णा 07 व ममता 20 घायल हो गए। बलराम छह पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। वहीं हमलावर पड़ोसी का परिवार घर छोड़ कर फरार हो गया है। उधर, शुक्रवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव आटो से लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और घंटो हंगामा किया। एएसपी सिटी ने नामजद आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दे कर उन्हें शांत कराया। बाद में परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। एएसपी सिटी ने बताया कि बलराम के पुत्र की तहरीर पर शहर कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। एक आरोपी गिरफ्तार भी किया जा चुका है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। नामजद किए गए लोगों में भोला साहनी, शिवम साहनी, डिप्टी साहनी, दरोगा साहनी और विकास साहनी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें