फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari: मजदूर हत्याकांड में मुख्तार अंसारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पेशी, अब मिली ये तारीख

Tue, 27 Jun 2023 01:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

मजदूर हत्याकांड में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एमपीएमएलए कोर्ट में माफिया मुख्तार अंसारी की पेशी हुई। न्यायाधीश ने अब इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख दे डाली। 
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया मुख्तार अंसारी की मंगलवार को मजदूर हत्याकांड में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एमपीएमएलए कोर्ट में पेशी हुई। मंगलवार को एक गवाह का बयान हुआ और अभी गवाही जारी है। इसके साथ ही न्यायाधीश ने अब इस मामले में सुनवाई के लिए तीन जुलाई की तिथि नियत कर दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UPSSSC VDO Re Exam: वीडीओ भर्ती परीक्षा में सेंधमारी, पकड़ा गया एक मुन्ना भाई, दूसरा फरार, जांच में जुटी पुलिस
तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में सड़क निर्माण ठेके को लेकर माफिया मुख्तार अंसारी के लोगों ने वर्ष 2014 में ठेकेदार पर हमला किया था। इस घटना में ठेकेदार तो बालबाल बच गया था लेकिन उसके दो मजदूर घायल हो गए थे। जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत भी हो गई थी। इस मामले में ठेकेदार की तरफ से मुख्तार अंसारी व उसके लोगों के खिलाफ तरवां थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला एमपीएमएलए कोर्ट में चल रहा है। मंगलवार को इस मामले में माफिया मुख्तार अंसारी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुआ। मंगलवार को न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा के समक्ष गवाह विश्वजीत उर्फ राहुल सिंह का बयान हुआ। गवाही अभी चल रही है। प्रदेश सरकार द्वारा इस मामले में नवनियुक्त किए गए विशेष अभियोजक राधेश्याम मालवीय ने बताया कि इस मामले में न्यायाधीश ने अब सुनवाई के लिए तीन जुलाई की तिथि नियत किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें