फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारकपुर पुलिस पर प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर पुलिस पर पशु चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक ने सीजेएम कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस पर प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालने व पीटने का आरोप लगाया है। शिकायत पर सीजेएम ने मेडिकल बोर्ड से आरोपी का मेडिकल करवाया।
विज्ञापन

मुबारकपुर पुलिस ने पशुचोरी के आरोप में दो युवकों आदिल पुत्र निजामुद्दीन निवासी नत्थुपुर कोतवाली जीयनपुर व बालचंद पुत्र मोहन निवासी अशरफपुर थाना कोतवाली जीयनपुर को पकड़ा। दोनों को पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान करने के बाद सीजेएम के समक्ष पेश किया तो आदिल ने सीजेएम को प्रार्थना पत्र देकर यह आरोप लाया कि मुबारकपुर पुलिस ने उसे घर से उठाया और थाने पर लाकर जम कर पीटा। इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल भी डाल दिया। आदिल की इस शिकायत पर सीजेएम ने सीएमओ को मेडिकल बोर्ड गठित कर युवक का मेडिकल कराने का निर्देश दिया। सीएमओ एके मिश्रा ने एसआईसी के माध्यम से मेडिकल बोर्ड गठित कराया। जिसमें डॉ. पीवी प्रसाद व डॉ. सीके प्रसाद की टीम गठित की गई। मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉक्टरों ने आरोपी का मेडिकल किया है। जिसमें जावेद के शरीर पर चोट के निशान की तो पुष्टि हुई है लेकिन पेट्रोल डाले जाने के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
0000000000000
आरोपी की शिकायत के आधार पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से उसका मेडिकल कराया गया। अभी मेडिकल रिपोर्ट मेरे संज्ञान में नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद अकमल, सीओ सदर, आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें