फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुईं सांसद

Thu, 21 May 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज लोकसभा की सांसद नीलम सोनकर ने बुधवार को मेहनाजपुर क्षेत्र के सिहुंका अबीरपुर ग्रामसभा पहुंच ग्रामीणों की समस्याआें को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद को गांव में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता धनंजय सिंह ने सांसद नीलम सोनकर से गांव के विकास के लिए सोलर लाइट, सीसी रोड, सरकारी हैंडपंप सहित गांव की छात्राओं को विद्यालय जाने के लिए बस चलवाने की मांग की। कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में बालिकाओं को दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में उनके लिए सोचा जाना जरूरी है। 

सांसद ने कहा कि वह जनता की दी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निर्वहन करेंगी। हर हाल में समस्याओं का समाधान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जितना हो सकेगा वह क्षेत्र के लिए करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें