फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सालों में घटी विधायक की चल संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ सदर सीट से सपा प्रत्याशी विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने सोमवार को नामांकनपत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने जो हलफनामा दाखिल किया है, उसके हिसाब से पांच वर्षों में उनकी चल संपत्ति घटी है जबकि अचल में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में दुर्गा प्रसाद यादव और उनकी पत्नी सुमन के पास कुल एक करोड़ 39 लाख 81 हजार 449 रुपये की चल संपत्ति थी जो इस बार घटकर एक करोड़ 28 लाख 11 हजार 494 रुपये हो गई है। 2017 के विधानसभा चुनाव में उनके और उनकी पत्नी के पास कुल 16 करोड़ 53 लाख 13 हजार 641 रुपये की अचल संपत्ति थी जो इस बार बढ़कर 17 करोड़ 79 लाख 30 हजार 311 रुपये हो गई है। इतना ही नहीं दुर्गा प्रसाद यादव के ऊपर पांच वर्षों में कर्ज का बोझ भी बढ़ा है। वर्ष 2017 में जहां उनके और उनकी पत्नी के ऊपर कुल 88 लाख एक हजार 620 रुपये का कर्ज था जो इस बार बढ़कर एक करोड़ 28 लाख 11 हजार 494 रुपये हो गया है।
हलफनामे के अनुसार विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के पास मात्र एक फार्च्यूनर है लेकिन उनकी पत्नी सुमन के पास एक स्कार्पियो, एक महिंद्रा जीप और और एक मोटरसाइकिल है। दुर्गा प्रसाद यादव के पास राइफल और पिस्टल है तो उनकी पत्नी भी राइफल और पिस्टल की मालकिन हैं। विधायक के पास 20 ग्राम सोना है जबकि उनकी पत्नी के पास 200 ग्राम सोना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें