फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सज गया मां का दरबार, आज बहेगी भक्ति की बयार

विज्ञापन
पाल्हमेश्वरी धाम में चल रहा सफाई का कार्य। संवाद
विज्ञापन
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के भैरोपुर कला गांव स्थित मां शीतला का दरबार हिंदू आस्था का प्रमुख केंद्र है। मां शीतला मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु नवरात्र में दर्शन-पूजन करने के लिए आते हैं। बुधवार को मंदिर की साफ-सफाई और रंगरोगन का कार्य पूरा कर लिया गया। मां के शृंगार और मंदिर के सजावट के लिए काशी से गेंदा, गुलाब आदि फूल मंगाए गए हैं। लगभग चार से पांच हजार के फूल दरबार में रोज लगाए जाएंगे। ये जानकारी देते हुए माली समुदाय के पुजारी अशोक माली, मिथिलेश माली, पंकज माली, दिवाकर माली ने बताया कि पहले दिन माता के दरबार में केला, लावा, किशमिश, मिश्री, बर्फी का भोग चढ़ेगा। मान्यता के अनुसार, माता के दरबार में हलवा पुरी की कढ़ाई चढ़ाई जाती है, जिससे माता प्रसन्न होती हैं। पूरे साल सोमवार और शुक्रवार को मेले का आयोजन भी किया जाता है। नवरात्र से एक दिन पहले मां शीतला मंदिर को झालरों और माला-फूल से सजाया गया। रोज सुबह-शाम दो-दो घंटे भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि नवरात्र में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर कैंपस में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था दी जा रही है। अराजक तत्वों पर कैमरे की नजर भी रहेगी।
विज्ञापन


मां पाल्हमेश्वरी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब-पल्हना। जिले से 40 किमी दूर लालगंज वाया पल्हना मार्ग पर पल्हना बाजार स्थित मां पाल्हमेश्वरी धाम पर वासंतिक नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर की रंगाई-पुताई काफी दिन पूर्व से चल रही थी, जो अब पूर्ण हो गई है। नवरात्र में माता के दरबार में आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी सहित दूर-दूर से भक्तगण मां पाल्हमेश्वरी का दर्शन-पूजन करने के लिए आते हैं। मान्यता है कि कोई भक्त अपने कष्ट को लेकर माता के दरबार में पुकार लगाता है उसका निश्चित रूप से माता कल्याण करती हैं। मंदिर के सामने फूल, माला, नारियल, चुनरी की दुकानें सज गई हैं। मंदिर के पंडा विनोद मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए इस नवरात्र के अवसर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मां का शृंगार भी कर दिया गया है, उन्हें विभिन्न प्रकार के वस्त्र और आभूषणों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें