फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

Sun, 08 Oct 2017 11:49 PM IST
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
सजी प्रत‌िमा
विज्ञापन
कस्बा में लगे मेले में मां के दर्शन को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ के चलते आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर आगवामन बाधित रहा। मेले मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन पूजन कर लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं मेले के दौरान श्रीराम ने रावण के पुतले का दहन किया।   कस्बा में लगभग पच्चास वर्ष पूर्व इसे %मोढ़वा के मेला के नाम से जाना जाता है। आसपास के क्षेत्रों में लगने वाले मेला जब समाप्त हो जाता है, इसके बाद यहां मेले का आयोजन किया जाता है। जिसकी वजह से दूर दराज के लोग यहां ज्यादा संख्या में आते हैं। मेले में उमड़े भीड़ का परिणाम होता है कि आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप हो जाता है। रविवार की सुबह विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद भक्तों के लिए मां के दरबार को खोल दिया गया।
विज्ञापन

 देर शाम श्रीराम द्वारा रावण के पुतला दहन को देखने सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। रावण का पूतला दहन होते ही क्षेत्र श्रीराम के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद बाजार में विभिन्न समितियों द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए क्षेत्रीय भक्तों का हुजुम उमड़ पड़ा है। वहीं  मेले में लोगों ने झूला सहित चाट, छोला, जलेबी आदि का लुफ्त उठाया। बिंद्राबाजार चौक पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं श्रीरामजानकी मंदिर में भरत मिलाप में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें