फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी मामला: चेयरमैन पद के संभावित प्रत्याशी समेत छह गिरफ्तार, कई और चिन्हित

Sat, 05 Nov 2022 10:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के जहानागंज कस्बे से गुरुवार को पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी का वीडियो सामने आया था। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और छह लोगों को गिरफ्तार किया। कई और आरोपी चिन्हित किए गए हैं।  इससे जुलूस में शामिल रहे लोग दहशत में हैं। 
विज्ञापन
चक्रमण करती आजमगढ़ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के नवसृजित नगर पंचायत जहानागंज में गुरुवार को पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक नवसृजित नगर पंचायत के चेयरमैन पद के संभावित प्रत्याशी समेत छह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने अभी और कुछ नाम सामने आने से इंकार भी नहीं किया है। जुलूस में शामिल रहे लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन


जहानागंज कस्बा में गुरुवार को बसपा की मासिक बैठक थी। इसमें जहानागंज नगर पंचायत के चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी पप्पू खान उर्फ मोफीद आलम भी समर्थकों के साथ शामिल हुए थे। बैठक समाप्त होने पर मोफीद समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में कस्बे के गलियों में निकले थे। इस दौरान ही पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की गई।

तहरीर देकर की थी कार्रवाई की मांग

नारेबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आनंद गुप्ता जहानागंज थाने पर पहुंचे और मोफीद समेत अन्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी अनुराग आर्य ने एसओ को तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।

पुलिस ने केस दर्ज कर शुक्रवार शाम मोफीद उर्फ पप्पू के अलावा मो. अफजल, खुर्शीद अहमद, मकसूद आलम, अब्दुल वासिद और जुबेर अहमद को गिरफ्तार कर लिया। सभी को शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

छह की गिरफ्तारी के बाद  जुलूस में शामिल रहे लोग दहशत में हैं।  एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर अभी अन्य लोगों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। जो भी वायरल वीडियो में पहचान में आएगा, उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें