फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नारी सम्मान से सम्मानित हुईं मातृ शक्तियां

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मेजवा गांव में बढ़ते कदम महिला मंगल दल के कार्यक्रम को संबो​धित कर
विज्ञापन
आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार की शाम नारी चेतना मंच की ओर से नारी सम्मान समारोह का आयोजन जिला पंचायत सभागार नेहरू हाल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले के चित्र पर संगठन के पदाधिकारियों व अतिथियों ने पुष्प अर्पण कर किया। समारोह में डा. किरन यादव (चिकित्सा), ममता, शहाना फारूखी (चिकित्सा), पानमती देवी, डाॅ. सरोज यादव, किरन संतोष यादव (साहित्य), उर्मिला निषाद, अमलावती निषाद, सरिता पाल, सरोज मौर्या, उषा यादव (विधि), रंजीता वर्मा (शिक्षा), नीता यादव, विजय लक्ष्मी मौर्या, डाॅ. रंजना सिंह (साहित्य), आकांक्षा यादव (कला) आदि को नारी गौरव सम्मान-2026 प्रदान करते हुए मोमेंटो, पुस्तक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में पूनम ने वर्तमान समय में महिलाओं की समस्या और समाधान, रीता यादव ने धर्म और पाखंड में अंतर, मीरा ने महिलाओं का कानूनी अधिकार, शिखा ने नारी चेतना मंच के गठन का उद्देश्य, डाॅ. सरोज यादव ने शिक्षा व साहित्य में महिलाओं की स्थिति, गीता ने महिला स्वास्थ्य, दुर्गा यादव ने महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं, पूजा ने वर्तमान समय में महिलाओं की समस्या, जागृति आनंद ने महिलाओं के लिए शिक्षा का महत्व, एडवोकेट सरोज ने महिलाओं के कानूनी अधिकार, इंदुबाला ने महिलाओं के पारिवारिक दायित्व व संगीता प्रजापति ने बच्चों की शिक्षा में सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। एडवोकेट विमला यादव ने कहा कि कहने को तो हमें समानता का अधिकार मिल चुका है, लेकिन यह अभी आधा-अधूरा ही मिला है। हमें पूरा अधिकार मिले इसके लिए जाति आधारित जनगणना व संसद में पारित महिला आरक्षण को वर्गवार विभाजित किया जाना जरूरी है। अध्यक्षता एडवोकेट उषा व संचालन विमला यादव ने किया। समारोह में रंजू यादव, रीता, सिंधु, सरिता, किरन, अलका, आरती, वंदना, उर्मिला देवी, शशिकला, संगीता, पुष्पा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन



आत्मनिर्भर बनने व अधिकारों के प्रति किया जागरूक-अंबारी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेजवा गांव में बढ़ते कदम महिला मंगल दल के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अनीता ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने बचत करना और घर से बाहर निकलकर काम करना सीखा। 70 वर्षीय कुमारी देवी ने बताया कि अगरबत्ती बनाने के कार्य से होने वाली आमदनी से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का विशेष संतोष मिलता है। रीता प्रजापति ने बताया कि कढ़ाई के कार्य के माध्यम से उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। अध्यक्षता कर रही अध्यक्ष खुशी प्रजापति ने कहा कि महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना उतना ही जरूरी है, जितना भोजन बनाने के लिए गैस का होना जरूरी है। इस अवसर पर कुमारी, अनीता, प्रभावती, हीरावती, शीला, सुशीला आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

150 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित- आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान समाज के विकास को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 150 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प और सफलता का उत्सव मनाने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने का दिन है। कार्यक्रम के दौरान पांच विधवा पेंशन धारकों तथा पांच कोविड सहायता योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिले में विभिन्न विभागीय योजनाओं से जुड़ी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान जुपिटर ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ मे आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह सहित महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मेजवा गांव में बढ़ते कदम महिला मंगल दल के कार्यक्रम को संबोधित कर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें