फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तीन बच्चों की मां ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाने के मोतीपुर गांव में विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। महिला तीन बच्चों की मां थी। शादी 2011 में हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 17 जून की शाम सात बजे चंद्रकला ने घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय कोई पारिवारिक विवाद या वाद-विवाद की बात सामने नहीं आई है। चंद्रकला के पति राजू यादव रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता था। हाल ही में कुछ समय पहले गांव लौटा था। घटना की सूचना मिलने पर चंद्रकला के मायके वाले मौके पर पहुंचे। हालांकि, मायके पक्ष ने किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। पति राजू यादव की तहरीर के आधार पर थाना गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष गंभीरपुर बसंत लाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक कारणों से जुड़ा हो सकता है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें