मेंहनगर। थाना क्षेत्र के घिनहापुर गांव में मंगलवार की रात आठ बजे बांस के टोटे से सिर पर प्रहार कर बेटे ने मां की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना के संबंध में छोटी बहन ने भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी। उसके मुताबिक भाई का दीमागी संतुलन ठीक नहीं था।
मृतका सुभावती देवी 58 पत्नी शिवपूजन मेंहनगर के घिनहापुर गांव की रहने वाली थी। सुभावती तीन बेटी और तीन बेटो की मां थी। बड़ा बेटा जितेंद्र का दीमाग संतुलन ठीक नहीं रहता है। वह अक्सर लोगों के साथ मारपीट किया करता था। सुभावती के दूसरे बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि तीसरा खाड़ी देश में नौकरी करता है। छोटी बेटी रीमा और बहू सास ससुर के साथ रह रही थी। जितेंद्र की शादी नहीं हुई थी। उसे लेकर मां बाप परेशान रहा करते थे। मंगलवार की रात आठ बजे जितेंद्र किसी बात से नाराज होकर बांस के टोटे से अपनी मां के सिर पर प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से सुभावती जमीन पर गिरी और मौत हो गयी। घटना के बाद जितेंद्र फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पीएम को भेजवा थी। सीओ लालगंज अजय यादव ने बताया की तहरीर मिल चुकी है। केस नहीं दर्ज है। आरोपी बेटे की तलाश जारी है।