फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दहेज हत्या की आरोपी सास, चचिया सास गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दहेज हत्या के आरोप में सास व चचिया सास को फूलपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नियाउज मोड ग्राम चेतरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सास कुसुम पांडेय व चचिया सास शशिबाला फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुवार्षा (पडौली) गांव की निवासी है। उक्त आरोपियों के खिलाफ मृतका के पिता ने बृहस्पतिवार को थाने में रिपोर्ट पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी विजयी पांडेय ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। आरोप था कि उनकी पुत्री की शादी 2021 में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुवार्षा (पडौली) निवासी नीरज पांडेय उर्फ डिंपल उर्फ झूनझून पांडेय के साथ हुआ था। जहां शादी के बाद से ही पीड़िता के ससुराल वालों द्वारा लगातार दहेज में बुलेट गाड़ी की मांग करते हुए प्रताड़ित करते हुए मारपीट कर उसकी हत्या कर दिए।
पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति नीरज पांडेय, ससुर हौसिला उर्फ झुनझुन, सास कुसुम पांडेय, चचिया ससुर शेषनाथ, चचिया सास शशिबाला के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें