फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: करंट लगने से मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव में ट्रांसफार्मर के पास टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पलिया गांव निवासी साबिर 26 मंगलवार को किसी काम से अपने खेत पर जा रह था। इसी दौरान पास में लगे ट्रांसफार्मर से 50 मीटर की दूरी पर टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक जब साबिर घर नहीं लौटा तो उसकी मां अखतरून 55 उसे ढूंढते हुए खेत की तरफ गई तो बेटे को तार की चपेट में आया देख उसे तार से अलग करने का प्रयास करने लगी तो वह भी करंट की जद में आकर झुलस गई और मौके पर उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को ही तार टूटा था और इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई थी लेकिन न तो बिजली विभाग ने तार को ठीक कराया न ही बिजली की सप्लाई ही बंद की। जिसके चलते हादसा हो गया। उधर, परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही दोनों को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम फूलपुर श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार सुशील कुमार भारती को मौके पर भेजा गया था। मां-बेटे की हाईटेंशन तार की चपेट में आ कर मौत हुई है और परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें