फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हर माह 40 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस हो रहे निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हर माह 40 से अधिक वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित हो रहे हैं। इसके बाद भी वाहन चालकों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद शासन ने भी अब तीन बार से अधिक चालान होने पर डीएल निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

सड़क पर वाहन चलाने के लिए नियम निर्धारित हैं। इनका पालन करने की शर्त पर ही परिवहन विभाग लाइसेंस जारी करता है। लेकिन लाइसेंस लेने के बाद भी लोग नियमों को तोड़ते रहते हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई के आधार पर परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता निर्धारित करता है। पिछले कुछ माह में बार-बार नियम तोड़ने वाले करीब 200 वाहन चालकों के डीएल तीन माह के लिए निलंबित किए गए हैं। इसमें ओवरलोडिंग के मामले सबसे अधिक हैं। तेज गति व शराब पीकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने और व्यावसायिक वाहनों में यात्रियों को ले जाने पर भी कार्रवाई हुई है।
प्रत्येक माह हो रही कार्रवाई

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले में वर्ष 2025 में जनवरी में 41, फरवरी में 36, मार्च में 48 और अप्रैल में 42 वाहन चालकों के डीएल निलंबित किए गए हैं। विभाग के अनुसार, औसतन हर माह 40 से अधिक वाहन चालकों के डीएल निलंबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

हर माह नियम तोड़ने वाले 40 से अधिक वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा रहे हैं। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। - अतुल कुमार यादव, एआरटीओ प्रवर्तन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें