फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 से अधिक बीमार, जांच में चार की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर। मुबारकपुर का एक और मुहल्ला रेशनी नगरी डेंगू से प्रभावित है। दो सौ से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। अब तक चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। तीन की हालत स्थिर है। एक की हालत गंभीर है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बीते रविवार से मुबारकपुर कस्बा के पूरासोफी व हैदराबाद में डेंगू का संक्रमण फैला हुआ है। बुधवार को एक और मुहल्ला पूराबाग भी इसकी चपेट में आ गया। तीनों मुहल्लों के दो सौ से अधिक लोग बुखार से पीड़ित बताए जा रहे। निजी अस्पतालों के साथ ही सीएचसी-पीएचसी में बीमार लोगों का इलाज चल रहा।
सोमवार व मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने डेंगू प्रभावित मुहल्लों का निरीक्षण किया। लोगों के सैंपल लिए। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि बुखार की चपेट में आए लोगों की लगातार जांच करायी जा रही है। गंभीर रूप से बीमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को सीएचसी पर पूरासोफी व हैदराबाद मुहल्ले से दर्जनभर की संख्या में नए मरीज पहुंचे। वहीं एक और मुहल्ला पूराबाग भी डेंगू की जद में आ गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को छह-सात लोग निजी अस्पतालों में भी जांच इलाज के लिए पहुंचे।
अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, दो टीमें लगीं : चार मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएचसी की टीम अलर्ट मोड में आ गई है। सीएमओ के निर्देश पर दो टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर बीमार लोगों की जांच कर जरूरी दवाएं आदि उपलब्ध करा रही हैं। इसके साथ ही लोगों से सफाई रखने, मच्छरदानी का प्रयोग करने व गुनगुना पानी पीने की अपील भी की जा रही है।
बुखार के साथ सिरदर्द व कमजोरी की शिकायत : कस्बा में अब तक दो सौ से अधिक लोगों के डेंगू की चपेट में आने की बात कही जा रही है। इनके द्वारा बुखार, सिर में दर्द व कमजोरी की शिकायत की जा रही है। लगातार ऐसे लोगों की निगरानी में स्वास्थ्य विभाग की टीम जुटी हुई है।
पॉजिटिव मरीजों के घर पहुंचे सीएमओ, लिया हाल : चार पॉजिटिव डेंगू केस पाए जाने के बाद सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी भी बुधवार को कस्बे में पहुंच गए। जहां वे सीएचसी प्रभारी मनोज मौर्या के साथ पॉजिटिव मिली रेशमा अंजुम व मिस्वा के घर पहुंचे। उनका हाल लिया। इसके साथ ही डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा कर वहां स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका व मलेरिया विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बाबत भी जानकारी ली। सीएमओ ने कहा कि नपा व मलेरिया विभाग की टीम फागिंग कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें भी लगातार क्षेत्र में चक्रमण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें