फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 केंद्रों पर 19 हजार से अधिक अभ्यार्थी देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना काल के बीच बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को सकुशल कराने के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। नौ अगस्त को जिले भर में परीक्षा कराई जाएगी। जिले में बनाए गए कुल 64 केंद्रों पर 19 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए बैठाया जाएगा।
विज्ञापन

बीएड परीक्षा के नोडल अधिकारी दुर्गा प्रसाद अस्थाना के मुताबिक परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित किया गया है। नौ और 10 अगस्त को सभी प्रकार के यातायात के साधन सुचारु रुप से चालू रहेंगे। प्रवेश पत्र के साथ समुचित आवागमन की अनुमति प्रदान की गई है। परीक्षार्थियों की सुरक्षा को लेकर समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। इस बार 19 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज कराया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कक्ष में भी किया जाएगा। दो गज की दूरी पर परीक्षार्थियों को बैठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें