फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खटारा स्कूली वाहनों में बैठाए जा रहे क्षमता से अधिक बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्कूली बच्चों को सुरक्षित परिवहन देने के दावे और नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं। निजी वैन और ऑटो में बच्चों को ठूंसकर बैठाया जा रहा है। नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इन छोटे निजी वाहनों के प्रति न तो अभिभावक सतर्क हैं और न ही स्कूलों के जिम्मेदार। यही कारण है ये वाहन सड़क हादसों का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन


स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है। लेकिन परिवहन विभाग इसे लेकर संजीदा नहीं है। नगर हो या ग्रामीण अंचल, हर जगह खटारा वाहनों में बच्चों को ढोया जा रहा है। ऐसे निजी वाहन रोज नगर पालिका चौराहे, रैदोपुर, बवाली मोड़, नरौली तिराहा, रेलवे स्टेशन मार्ग व आरटीओ मार्ग स्थित छोटे-बड़े मार्गों पर देखे जा सकते हैं। दूसरे जिलों में सड़क हादसों के बाद भी सकर्तता नहीं बरती जा रही है। पुलिस प्रशासन सिर्फ बाइकों के चालान में व्यस्त है, तो परिवहन विभाग नोटिस जारी कर कर्तव्य की इतिश्री कर रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारी मौन हैं। जिले में संचालित विद्यालयों में कई ऐसे वाहन हैं, जो 15 साल की आयु पूरी कर चुके हैं। जबकि शासन का आदेश है कि 15 वर्ष पुराने वाहनों को नहीं चलाना है।

एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि जिले में करीब 150 वाहन बिना फिटनेस के चल रहे थे। इन्हें नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद कुछ ने फिटनेस कराया। फिटनेस नहीं कराने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। ऑटो चालकों पर भी कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें