फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कक्षा नौ से 12 तक का मासिक पाठ्यक्रम वेबसाइट पर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नए शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई को व्यवस्थित बनाने के लिए मासिक पाठ्यक्रम (शैक्षणिक कैलेंडर) जारी कर दिया है। परिषद ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी अपनी कक्षा के अनुसार विषयवार मासिक पाठ्यक्रम डाउनलोड कर सकेंगे। इससे उन्हें पूरे शैक्षिक सत्र में होने वाली पढ़ाई की पहले से तैयारी करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर कक्षा नौ, 10, 11 और 12 के लिए अलग-अलग टैब बनाए गए हैं। संबंधित कक्षा का चयन करने पर विषयवार पीडीएफ डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा। कक्षा 10 के पाठ्यक्रम में एंथ्रोपोलॉजी, अरबी और चित्रकला समेत विभिन्न विषयों की पीडीएफ उपलब्ध कराई गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि विद्यार्थी माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर शैक्षणिक कैलेंडर के विकल्प में अपनी कक्षा का चयन कर सकते हैं। इसके बाद संबंधित विषय के सामने दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक कर मासिक पाठ्यक्रम प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें