फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिहार में सक्रिय हुआ मानसून, पूर्वांचल में 30 जून तक दस्तक देने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल बिहार में सक्रिय हो गया है। 30 जून तक पूर्वांचल में प्रवेश करने की संभावना है। राज्य मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा के रास्ते मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं। इसके प्रभाव से जिले में आने वाले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
विज्ञापन

मानसून आने से पहले प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। रविवार को हल्के बादल छाए रहने और बीच-बीच में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
रविवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे में 1.8 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आमतौर पर पूर्वांचल में मानसून 18 जून तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार धीमी रही। करीब 10 दिन की देरी के कारण जिले में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी, लू और उमस का असर बना हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि, शनिवार की रात में गरज-चमक के साथ बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह भी करीब 10 बजे तक धूप का असर कम रहा। दिनभर हल्की धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें