फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मंडलीय जिला अस्पताल की टंकी से बंदर पी रहे पानी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
12-  मंडलीय जिला अस्पताल में पानी की टंकी में घुसकर पानी पीता बंदर।
विज्ञापन
बलरामपुर। मंडलीय जिला अस्पताल में मरीजों को पीने के पानी में बड़ी लापरवाही सामने आई है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें अस्पताल परिसर की बिना ढक्कन की टंकी में बंदर पानी पीता हुआ नजर आ रहा है, यहीं से मरीज और उनके तीमारदार पीने का पानी लेते हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि टंकी का ढक्कन नहीं है, इसी में बंदर घुसकर पानी पी रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों और आने-जाने वाले लोगों के लिए यही टंकी पानी का मुख्य स्रोत है। इस घटना से अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दूषित पानी से मरीजों के स्वास्थ्य को खतरा बढ़ सकता है, क्योंकि बंदरों से कई संक्रामक बीमारियां फैलने का जोखिम रहता है।
स्थानीय निवासी संतोष सिंह ने बताया कि अस्पताल में बंदरों का आतंक पहले से ही है, लेकिन प्रशासन ने टंकियों को सुरक्षित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। वे अस्पताल प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इधर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. ओम प्रकाश ने तर्क दिया कि प्रशासन को बंदरों को पकड़ना चाहिए। वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते। अगर किसी के पास कोई विकल्प है तो वह उन्हें सुझाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें