फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर लिया पैसा और थमा दिया फर्जी नियुक्तिपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। अहरौला थाने में रविवार को एक जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वादी मुकदमा ने जालसाज पर आरोप लगाया कि 17 साल पूर्व नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया था। अब तक न तो नौकरी ही मिली न ही पैसा ही वापस हुआ। वहीं अब जानमाल की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी कमलेश कुमार पुत्र रामफेर ने अहरौला थाने पर दी तहरीर में बताया कि अहरौला के कोदई का पूरा गांव निवासी एक व्यक्ति 17 साल पूर्व शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये लिया था। पैसा लेने के कुछ दिन बाद एक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर ज्वाइनिंग के लिए नियुक्ति पत्र भी उपलब्ध करा दिया। नियुक्ति पत्र लेकर कई सालों तक वह स्कूल का चक्कर लगाता रहा लेकिन हर बार शासनादेश आज आने कल आने की बात कह कर उसे टरका दिया जा रहा था। कई सालों बाद पता चला कि जालसाज द्वारा उपलब्ध कराया गया नियुक्ति पत्र फर्जी है। नौकरी के नाम पर पैसे का लेनदेन 17 साल पहले का है और अब जाकर तहरीर पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें