बलरामपुर। मेंहनगर थाना क्षेत्र में एक जगह पढ़ने जा रही छात्रा के साथ बीच रास्ते में एक मनचले युवक ने रोककर छेड़खानी करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर मनचले युवक ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मारपीट के दौरान छात्रा को साइकिल से धक्का दे दिया। छात्रा गिरकर जख्मी हो गई और बेहोश हो गई। वहीं आरोपी युवक मौके से बाइक लेकर भाग निकला। जब यह घटना हुई तब उस मार्ग पर कोई नहीं था। कुछ देर बाद होश में आने पर छात्रा अपने से घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पीड़िता के घर से स्कूल एक किलोमीटर दूर है। छात्रा ने बताया कि पहले भी दो बार आरोपी ने दूर से उसको आते जाते कुछ बोला था। इसकी शिकायत स्कूल में भी की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस मामले में परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं घायल छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।