फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो जगहों पर लगे मोबाइल टॉवर गायब, सवा करोड़ का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर क्षेत्र में लगे दो मोबाइल टॉवर गायब हैं। इस बाबत कंपनी के टेक्नीशियन ने शनिवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी है। इसके आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दोनों टॉवरों से लगभग सवा करोड़ का सामान चोरी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में टेक्नीशियन विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी ने करतालपुर में कमला देवी व निराला नगर में ललिता सिंह की जमीन पर मोबाइल टॉवर लगाया था। दोनों टॉवरों के साथ ही पूरा सामान मौके पर स्थापित किया गया था। 31 मार्च 2023 को जब वह करतालपुर टॉवर पर जांच के लिए पहुंचा तो वहां कुछ भी नहीं मिला। यहां पर लगे टॉवर व सामान की कुल कीमत लगभग 60 लाख थी। वहीं 31 अगस्त 2023 को जब निराला नगर टॉवर पर जांच को पहुंचा तो वहां से भी सारा सामान मय टॉवर गायब था। यहां पर कुल लगभग 53 लाख का सामान लगा था। दोनों टॉवर व वहां लगे सवा करोड़ के सारे सामान गायब है। उसने कंपनी को सूचना देने के बाद शहर कोतवाली में शनिवार को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें