फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एमएलसी ने अधिवक्ता भवन का किया शिलान्यास

विज्ञापन
08 फूलपुर तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ भवन का हुआ शिलान्यास एम एलसी रामसूरत राजभर। संवाद
विज्ञापन
फूलपुर। बार एसोसिएशन संघ में 10 लाख रुपये से निर्मित होने वाले अधिवक्ता संघ भवन का शिलान्यास बृहस्पतिवार को विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर ने किया। कहा कि मैं खुद अधिवक्ता संघ का सदस्य रहा हूं, हमारी सरकार ने हमेशा ही अधिवक्ता समाज के हित में काम किया है। बार संघ अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि अधिवक्ता संघ भवन न रहने से काफी दिक्कतें होती थी। इन्होंने जो वादा किया था उन्होंने आज उसे पूरा किया है। उन्होंने शुद्ध पेयजल सहित अन्य सुविधाएं मुहैय्या करने का आश्वासन दिया है। संचालन मंत्री संजय यादव ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राम नारायण यादव, इंदुशेखर पाठक, श्रीनाथ सिंह, लालचंद यादव, रमेशचंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें