फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एमएलसी ने सहभागिता का किया आह्वान

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर स्वगणना करते एमएलसी रामसूरत राजभर।
विज्ञापन
भारत की जनगणना–2027 के द्वितीय चरण में विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर ने स्व-गणना प्रपत्र भरवाया। उन्होंने जनपदवासियों से जनगणना में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

परिवार का कोई भी सदस्य आधिकारिक पोर्टल पर ओटीपी से लॉगिन कर अपनी जानकारी दर्ज कर सकता है। स्व-गणना पहचान संख्या सुरक्षित रखना आवश्यक है। 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे। इसके बाद 5 जनवरी से 9 जनवरी तक पुनरीक्षण दौर चलेगा। रामसूरत राजभर ने जनपदवासियों से सही जानकारी दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रहती है, इसका नागरिकता से संबंध नहीं और कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाता। जनगणना देश के विकास की भावी योजनाओं का आधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें