फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के बेटे को मारी गोली

Sat, 05 Dec 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के पूर्व विधायक राजबली यादव के बेटे महेंद्र यादव (35) को शनिवार की सुबह पौने सात बजे के करीब बाइक सवार बदमाशों ने उनके दल शृंगार मुहल्ला स्थित आवास के गेट पर गोली मार दी। गोली सीने में लगी। गंभीर रूप से घायल महेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। विधायक के समर्थक की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दल शृंगार मुहल्ला निवासी राजबली यादव वर्ष 1993 में सदर सीट से विधायक चुने गए थे। वर्तमान में वह पुन: टिकट की दौड़ में हैं। शनिवार की सुबह उनके बेटे महेंद्र यादव (35) टहलने के बाद पौने सात बजे के करीब घर पहुंचे। वह अपने विदेशी पक्षियों को दाना डालने के बाद गेट के पास खड़े थे। तभी तीन बाइक पर सवार छह बदमाश वहां पहुंचे। चार युवक बाइक से नीचे उतरे, जबकि दो अपनी बाइक पर ही बैठे रहे। नीचे उतरे बदमाशों ने महेंद्र यादव को लक्ष्य कर दो गोलियां चलाईं। पहली गोली चूक गई पर दूसरी गोली उनके सीने में जा लगी। महेंद्र शोर मचाते हुए अंदर की तरफ भागे। इस बीच बदमाश फरार हो गए। सुबह-सुबह शहर के मध्य में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। महेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल मौके पर पहुंच गए। कोतवाल मो. ईसा खां ने बताया कि पूर्व विधायक के समर्थक फूलचंद यादव की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब तक की जांच में मामला प्रेम संबंध का लग रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें