फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगेपुर में हो रहे ठोकर निर्माण के निरीक्षण को पहुंची विधायक भड़की

विज्ञापन
गागेपुर मठिया में घाघरा कटान क्षेत्र में बन रहे ठोकर का निरीक्षण करती विधायक वंदना सिंह। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र का गांगेपुर बांध घाघरा की बाढ़ के दौरान कट गया था। वर्तमान में इसका निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को सगड़ी विधायक वंदना सिंह ने इसका निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मानक विहीन निर्माण मिलने पर वह भड़क गई और इसकी शिकायत शासन प्रशासन से करने की बात कही।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग को फटकार लगाते हुए विधायक ने कहा कि गांव को बचाने के लिए बन रहे ठोकर अस्पर के निर्माण में अनियमितता हो रही है। डीएम ने मुझसे कहा है कि निर्माण सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन के निरीक्षण में होगा। पर यहां ना तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और ना ही मानक के अनुसार काम हो रहा है। जो बोरी भरकर मिट्टी डाली जा रही है उसका वजन भी आधे से कम है। एक कैरेट में 28 भरी बोरियां होनी चाहिए जबकि 18 बोरी पड़ रही है। जहां ठोकर बनाना है वहीं से बालू भरकर नदी में डाला जा रहा है। हम इसकी टीएसी जांच कराएंगे और मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।खिलवाड़ किसी किस्म का नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी, मंडलायुक्त व सिंचाई विभाग के सचिव को अवगत कराएंगे। अभी तक निर्माण में काफी शिथिलता है बाढ़ पूर्व काम होना संभव नहीं है। जिससे काफी धन जन का नुकसान भी हो सकता है। अभी तक किसानों के जमीन का मुआवजा भी नहीं मिला। इस मौके परसंतोष सिंह टीपू, नागेंद्र यादव, संजय सिंह, प्रमोद सिंह, जसवंत सिंह, अरविंद, विश्वनाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें