इस संबंध में जब मेंहनगर विधायक पूजा सरोज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह क्या हैं इसके बार क्षेत्र की जनता से पूछा जाए तो बेहतर होगा। अगर कोई व्यक्ति आरोप लगा रहा है तो सामने आना चाहिए ताकि हमें भी पता लग सके कि आखिर इस तरह का कार्य कर कौन रहा है। खुद को सपा का टिकट न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। हमारी सास काफी पहले से सपा की कार्यकर्ता रही हैं इसके कारण उन्हें सपा ने टिकट दिया।