फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: टॉपर छात्रा रूपाली का विधायक ने किया सम्मान

विज्ञापन
12 टॉपर छात्रा रूपाली काे सम्मानित करते विधायक डा. संग्राम। संवाद
विज्ञापन
अहरौला। क्षेत्र के राजकीय महिला महाविद्यालय समदी की विज्ञान वर्ग की अंतिम वर्ष की छात्रा रूपाली पाठक ने सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में विज्ञान वर्ग में टॉप कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बृहस्पतिवार को विधायक डॉ. संग्राम यादव ने गोपालगंज देवरिया पहुंच रूपाली को शाल और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रूपाली पाठक को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया था। रूपाली पाठक मुकेश पाठक की पुत्री हैं, जो वर्तमान में जौनपुर के एक महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हैं। रूपाली ने कहा कि उनका लक्ष्य सिविल सेवा में चयन प्राप्त करना है। फिलहाल उन्होंने बीएचयू में एमएससी में प्रवेश लेकर उच्च शिक्षा प्राप्ति की राह शुरू कर दी है। समारोह में श्याम घर चौबे, अशोक चौबे, प्रमोद पाठक, संजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें