फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति का मकसद महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत सीएम योगी ने लखनऊ स्थित अपने आवास से बस्ती, बलिया व बिजनौर के महिला प्रधान, महिला बीडीसी सदस्य, महिला ब्लॉक प्रमुख तथा नगरी क्षेत्रों के महिला पार्षद, नगर निगम व नगर पंचायत के महिला अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का मकसद महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान दिलाना है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु जागरूकता अभियान दिनांक 17 अक्तूबर 2020 से प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री ने जनधन खाता, स्कूल चलो अभियान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना व महिला हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अब राशन वितरण की जिम्मेदारी, सामुदायिक शौचालय प्रबंध, एनआरएलएम कि स्वयं सेवी महिलाओं को देने की तैयारी की जा रही है। हमें महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन बढ़ाने की जरूरत है। महिला हेल्प डेस्क पर पीड़ित महिलाओं को बैठने की व्यवस्था एवं सीसीटीवी की व्यवस्था की जाएगी। इसी क्रम में प्रभारी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला द्वारा एनआईसी आजमगढ़ में महिला प्रधानों के साथ कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह डीपीआरओ लालजी दुबे सहित महिला प्रधान में अर्चना उपाध्याय ग्राम बड़सरा खालसा तहबरपुर, नीलम ग्राम तियरी मनीरामपुर ठेकमा, बासमती देवी ग्राम जमालपुर महाराजगंज, कौशल्या देवी ग्राम चिलबिली दान चिलबिली हरैया व राम रजिया देवी ग्राम सुनौरा हरैया उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें