फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: मोदी को फिर PM बनाने का संकल्प, आजमगढ़ में अमित शाह ने भरी हुंकार, अहमदाबाद धमाके की कहानी सुनाई

Fri, 07 Apr 2023 06:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Amit Shah News: आजमगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए  एक बार फिर से नरेंद्र मोदी  को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।  उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की छवि को धूमिल करने का काम सपा और बसपा की सरकार ने किया था। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोड़ों की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण- शिलान्यास के लिए आजमगढ़ पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने जमकर हुंकार भरी। आजमगढ़ की इस जनसभा से उन्होंने पूर्वांचल में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका। जिस तरह से कौशांबी में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया, उसी तरह आजमगढ़ में  सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला।

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि आजमगढ़ की छवि को धूमिल करने का काम सपा और बसपा की सरकार ने किया था। जिस आजमगढ़ को पूरे देश में आतंक के केंद्र के रूप में जाना जाता था, वहां पर आज हमने संगीत महाविद्यालय की नींव रखने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि एक समय में जिस जिस उत्तर प्रदेश में दंगा मुक्त होने की कल्पना नहीं हो सकती थी वह योगी सरकार में साकार हुआ। जब मैं गुजरात में मंत्री था तो अहमदाबाद में ब्लास्ट हुआ। पुलिस ने जब इस घटना की जांच की तो उसका मास्टरमाइंड आजमगढ़ का निकला। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भोजपुरी गायक समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लेकर आ रही पुलिस

पहले केवल रमजान में मिलती थी 24 घंटे बिजली

आजमगढ़ में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने आगे कहा कि  मैं यहां एक बार प्रचार के लिए आया था। तब देखा रात में गांव में बिजली नहीं रहती। 24 घंटे बिजली उस समय मिलती थी जब रमजान होता था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। आज सबको बिजली मिल रही है।  एक समय था जब आजमगढ़ की पहचान हरिहरपुर संगीत घराने से होती थी। जिसे सपा, बसपा और कांग्रेस ने धूमिल किया। यहां से निकले कलाकार चाहे वह पंडित छन्नू लाल मिश्र हो या फिर पंडित अंबिका मिश्र, पंडित रामदास हों या फिर बुलबुल मिश्र...सभी कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से पूरे विश्व में हरिहरपुर घराने का नाम आगे बढ़ाया है। जिसे देखते हुए आज हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय की स्थापना की जा रही है।

2024 के लिए पूर्वांचल को साध गए शाह

आजमगढ़ के नामदारपुर में आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के दौरान आयोजित जनसभा अमित शाह ने जनसभा में मौजूद जनता से सवाल किया कि सपा, बसपा, कांग्रेस क्या देश का विकास कर सकते हैं? कभी कोरेाना में आपने अखिलेश यादव को देखा? कभी टीका लगाने आए यहां।  इस पर जनता ने नहीं में जवाब दिया। उन्होंने लोगों से अपील किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर कमल खिलाकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुनें।

सीएम योगी बोले- पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़े

आजमगढ़ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले आजमगढ़ का नाम विस्फोट और विनाशकारी कामों में आता था। आज आजमगढ़ का नाम विकास के लिए आता है। यह अच्छे नेतृत्व का ही परिणाम है कि तीन साल से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। कोरोना काल में भी लोगों को मुफ्त राशन मिला। वहीं पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़े हैं। अगर स्वार्थी और भ्रष्ट सरकार होती तो हालत पाकिस्तान जैसी होती। आज मेघालय, त्रिपुरा, आसाम सहित देश के ज्यादातर राज्यों में भाजपा की सरकार है या फिर उसकी सहयोगी सरकार है। जिससे एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो रहा है।
विज्ञापन

भारत ने दुनिया के सामने विकास, सुरक्षा व समृद्धि को एक नया मानक तय किया है। प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के नेतृत्व में आज यूपी आगे बढ़ रहा है। आजमगढ़ के सामने 2017 से पहले पहचान का संकट था। आजमगढ़ का नौजवान देश के अंदर कहीं चला जाए तो उसे कोई किराए पर कमरे देने की बात तो दूर नाम से ही लोग चिढ़ते थे। लेकिन आज हालात अलग हैं। प्रधानमंत्री ने आजमगढ़ को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का काम किया। आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय भी बन रहा है। इसका भव्य उद्घाटन बहुत जल्द ही होने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें