सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मौली ध्यान हरैया ताल में रविवार की देर शाम एक युवक की लाश बरामद हुई। काफी प्रयास के बाद उसके कपड़ों के आधार पर परिजनों ने पहचान की।
हरैया गांव निवासी संतोष (40) पुत्र गनेश हरैया स्थित पीजी कालेज में परिचारक था। बीते 19 सितंबर को वह घर से स्कूल के लिए निकला और लापता हो गया। 23 सितंबर को परिजनों ने थाने में संतोष के लापता होने की सूचना दी। गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार की देर शाम ब्रह्मौली ध्यान हरैया ताल में एक सड़ी-गली लाश ग्रामीणों ने देखी।
सूचना पर सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा व कोतवाल यादवेंद्र पांडेय मौके पर पहुंच गए। शव को बाहर निकलवाया गया तो उसकी पहचान परिजनों ने कपड़ों के आधार पर संतोष के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने पंचनाम भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह चार भाई व एक बहन में तीसरे नंबर पर था।