फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी की लाश पोखरी में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता किशोरी की लाश पांचवें दिन मिली पोखरी से
विज्ञापन

गढ़वा गांव स्थित फूफा के घर से हुई थी लापता
संवाद न्यूज एजेंसी
अहरौला। थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव से लापता किशोरी की लाश बृहस्पतिवार की सुबह पड़ोस के गांव स्थित पोखरी से बरामद हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
विज्ञापन

मृत किशोरी तुलसी (11) पुत्री महेंद्र निषाद मूलरुप से अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव की निवासी थी। वह अहरौला थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी और रिश्ते में फूफा दयाराम निषाद के घर रहती थी। बीते 11 दिसंबर की रात वह घर से शौच के लिए निकली। लेकिन लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश किया। लेकिन उसका पता नहीं चला। खोजबीन के बाद पीड़ित पिता ने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाने में गुमशुदगी दर्ज की। इसबीच बृहस्पतिवार को पोखरी में उतराई बच्ची की लाश को ग्रामीणों ने देखा। इससे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव का शिनाख्त कराने का प्रयास की। काफी मशक्कत के बाद शव का शिनाख्त तुलसी पुत्री महेंद्र निषाद के रुप में हुई। बच्ची की मौत कैसे हुई, यह प्रश्न सभी के जेहन में चल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें