फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 102 लोगों के गुम मोबाइल फोन मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले की पुलिस ने 102 लोगों को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा दिया है। इन सभी के खोए हुए 15.5 लाख रुपये के मोबाइल फोन ढूंढ कर वापस कर दिए गए। रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में सभी को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने मोबाइल दिए। जिले की पुलिस इस वर्ष अब तक कुल 92.5 लाख के 617 मोबाइल वापस कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश पर जनपद में खोए मोबाइल फोन बरामद किए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि मोबाइल गुम होने पर पीड़ित सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हैं। इन्हें बरामद करने के लिए आशीष पांडेय सीसीटीएनएस प्रभारी को निर्देश दिया गया है।
बताया कि जिले में फरवरी से अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई व जून में कुल 515 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को दे चुकी है। इसकी कीमत करीब 77 लाख रुपये है। जुलाई में पुलिस ने जनपद में गुम कुल 102 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए। इसकी कीमत करीब 15.5 लाख रुपये हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में बरामद एंड्रायड मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। इस तरह पिछले छह माह में कुल 617 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को दे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें