फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता हुई बच्ची का मिला शव, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कमरावां गांव से 22 दिसंबर की देर शाम पांच वर्षीया मासूम बच्ची अपने घर के पास से ही गायब हो गई थी। घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया था। पिता की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। मंगलवार की शाम बच्ची का शव पोखरे से बरामद हुआ।
विज्ञापन

कमरवां गांव निवासी अकमल पुत्र कबीर अपने घर से 200 मीटर की दूरी पर मोबाइल की दुकान खोल रखा है। 22 दिसंबर को दुकान पर उसके साथ ही उसकी पांच वर्षीया बच्ची जारा कशफ भी मौजूद थी। सात बजे के लगभग बच्ची दुकान से घर के लिए निकली और फिर लापता हो गई। अकमल दुकान बंद कर घर पहुंचा तो बच्ची को न देख कर उसकी तलाश शुरू की गई। सूचना पुलिस को मिली तो एसपी सिटी भी मय दल बल मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वायड को भी बुला लिया गया। इतना ही नहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने बच्ची की गुमशुदगी भी दर्ज कर लिया। मंगलवार की शाम लगभग तीन बजे ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित पोखरी में शव उतराया हुआ देखा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को बाहर निकाला गया तो वह जारा कशफ का निकाला। परिजनों को शव मिलने की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें