सगड़ी तहसील परिसर में शनिवार को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का प्रदर्शन कर लोगों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। एसडीएम संजीव कुमार राय, न्यायिक एसडीएम भूपाल सिंह और तहसीलदार देश दीपक कुमार तिवारी की मौजूदगी में आयोजित अभियान के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने स्ट्रांग रूम का ताला खोला गया।
विज्ञापन
सगड़ी और गोपालपुर विधानसभा के लिए अलग-अलग ईवीएम और वीवीपैट मशीनें निकालकर तैनात इंजीनियरों ने उनकी कार्यप्रणाली समझाई। लोगों से डेमो मतदान कराकर ईवीएम में दर्ज वोट और वीवीपैट की पर्ची का मिलान भी कराया गया।
एसडीएम ने निर्वाचन कर्मचारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोगों को मतदान कराकर मशीनों की कार्यप्रणाली समझाएं, ताकि ईवीएम को लेकर फैली भ्रांतियां दूर हो सकें। इस दौरान निर्वाचन बीआरसी लालजी श्रीवास्तव, संतोष, राहुल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।