फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शरारती तत्वों ने तोड़ी बाबा साहब की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाज़ार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव स्थित बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को सोमवार की रात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और नई प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

गंभीरपुर बाजार में सोमवार को मेला था। देर रात अराजकतत्वों ने बाजार से सटे हुसेपुर गांव में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह गांव के लोगों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखा तो आक्रोशित हो उठे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। बाबा साहब की प्रतिमा टूटने की जानकारी होते ही गंभीरपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया। ग्रामीण टूटी प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग पर अड़े थे। एसओ ने नई प्रतिमा स्थापित करवाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों का कहना था कि सोमवार को गंभीरपुर का मेला था। मेला देख कर वापस लौट रहे शरारती तत्वों ने ही प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया होगा। पुसिल ने जांच कर कार्रवाई का भी आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें