फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लखनऊ मंडल ने झांसी मंडल को 08-06 से किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रिड़ा अधिकारी एके पांडेय ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

पहला मैच लखनऊ मंडल व झांसी मंडल के बीच खेला गया। इसमेें लखनऊ ने झांसी को 08-06 से पराजित किया। लखनऊ की तरफ से सौम्या ने 03 गोल, जाहन्वी ने 01 गोल किया, झांसी की तरफ से सौम्या ने 04 गोल व राधा ने 02 गोल किया। दूसरा मैच देवीपाटन मंडल व अलीगढ़ मंडल के बीच खेला गया। इसमें देवीपाटन ने अलीगढ़ को 06-02 से पराजित किया। देवीपाटन की तरफ से ममता जाहन्वी ने एक- एक गोल व निशा ने 02 गोल किया। प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मैच मिर्जापुर और बस्ती के बीच एक नवम्बर को सुबह नौ बजे व दूसरा सेमीफाइल मैच वाराणसी-अयोध्या के बीच सुबह 10 बजे से होगा। इस मौके पर केएम श्रीवास्तव, भूपेंद्र वीर सिंह, अरविंद कन्नौजिया, मो इरफान, मिथिलेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें