आजमगढ़। पुलिस वाराणसी जोन की 29वीं अंतरजनपदीय कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन आजमगढ़ पुलिस लाईन में शनिवार को संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, जिम्नास्टिक, फेंसिंग और खो-खो जैसे विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि, पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के 10 जनपदों से कुल 197 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिनमें 142 पुरुष और 55 महिला खिलाड़ी शामिल थे। पुरुष कबड्डी में मिर्जापुर, महिला कबड्डी में जौनपुर, पुरुष जिम्नास्टिक में आजमगढ़ और पुरुष व महिला खो-खो में भी आजमगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।समापन समारोह में एसपी हेमराज मीना सहित विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता ने खेलों के माध्यम से खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरित किया।