फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: इस साल के अंत तक रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 5000 नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रोडवेज के बेड़े में साल 2024 के अंत तक पांच हजार नई बसें शामिल करने की घोषणा की है, जिससे आवागमन और सुचारू हो जाएगा। शुक्रवार की रात मंत्री रोडवेज के पास स्थित एक होटल में पहुंचे थे।
विज्ञापन

मीडिया से बात करते हुए शनिवार को उन्होंने बताया कि दो हजार बसों का टेंडर पहले ही हो चुका है, जबकि शेष तीन हजार बसों की टेंडर प्रक्रिया जारी है।
00
दूसरी जगह शिफ्ट होगा एक बस अड्डा, तलाशी जा रही भूमि
आजमगढ़ डिपो में सुधार की योजना पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि यहां का आजमगढ़ और आंबेडकर नगर बस डिपो का संचालन होता है। एक बस डिपो हाईवे की तरफ शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए डीएम को पत्र भेजा जा चुका है और भूमि की तलाश की जा रही है। साथ ही, नया आरटीओ भवन भी बन चुका है, जिसमें सभी प्रक्रियाएं अब ऑनलाइन संचालित हो रही हैं और डीएल बनाने वालों के लिए ट्रेनिंग सेंटर भी सक्रिय हो गया है।

00
अखिलेश पर लगाया जातिवादी राजनीति का आरोप
सुल्तानपुर में हुई करोड़ों की लूट के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव उठाए जा रहे सवाल को उन्होंने जातिवादी राजनीति बताया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। मंगेश यादव पर लगे आरोप प्रमाणित हैं और पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद है। लेकिन, सपा इस पर राजनीति कर रही है। उन्होंने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि उपचुनावों में सभी सीटों पर भाजपा विजयी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें