फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी ने की खुदकुशी, थाने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने भगाया, सिपाही निलंबित

Mon, 31 Jul 2023 11:46 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मौके से सुसाइड नोट मिला है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने शनिवार की रात सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजन शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचे तो धमकी दी गई। जब थाने पहुंचे पर पुलिस ने भगा दिया। उधर, पीड़ित ने रात में ही सुसाइड नोट लिखा और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो किशोरी की जान बचाई जा सकती थी। मामले में आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने एक सिपाही को निलंबित कर दिया। वही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का भी एसओ को निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें: भाजपा के मंडल महामंत्री को पुलिस ने उठाया तो कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना, जमकर नारेबाजी

गांव की 17 वर्षीया किशोरी शनिवार की रात आठ बजे लघुशंका के लिए निकाली। घर से कुछ ही दूरी पर गांव के ही दो लड़कों ने उसे रोक लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर होने पर किशोरी का भाई उसे तलाशते हुए पहुंचा तो दोनों युवकों की करतूत देखी। उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। भाई अपनी बहन को लेकर घर आया।

विज्ञापन

इसके बाद परिजन आरोपी के घर शिकायत लेकर गए तो घर वालों ने धमका कर भगा दिया। रात साढ़े दस बजे पीड़िता का भाई थाने पर शिकायत लेकर पहुंचा। भाई के अनुसार, थाने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई और मौके पर मौजूद चार पुलिस कर्मियों ने उससे सुबह नौ बजे शिकायत लेकर आने को कहा। घर लौट कर भाई ने परिजनों को पूरी बात बताई। फिर सभी खाना खाने के बाद सोने चले गए।

तड़के तीन बजे किशोरी की मां उठी तो बेटी को पानी देने के लिए जगाने उसके कमरे में गई। कई आवाज देने पर भी कोई आहट नहीं मिली। जिस पर दरवाजा तोड़ा गया तो किशोरी साड़ी के सहारे छत के चुल्ले से लटकी मिली। भाई ने तत्काल पुलिस यूपी 112 पर सूचना दी जिस पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शिकायत पर कार्रवाई न करना सिपाही को पड़ा महंगा

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही तहरीर के आधार पर पाक्सो एक्ट में अभियुक्त आदर्श निषाद व नागेन्द्र निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष की रिपोर्ट से यह पता चला कि परिजन रात 10:30 बजे थाने पर आए थे। उस समय थाने पर सिपाही राहुल कुमार तैनात था। सिपाही ने महिला संबंधित अपराध की जानकारी होने के बाद भी परिजनों से न तो कोई लिखित तहरीर ली न ही थानाध्यक्ष को ही इसकी जानकारी दी। थानाध्यक्ष उस समय मोहर्रम की ड्यूटी में तैनात थे।
विज्ञापन

उनकी रिपोर्ट के आधार पर सिपाही राहुल को निलंबित करते हुए थानाध्यक्ष कप्तानगंज को निर्देशित किया गया है कि सिपाही राहुल कुमार के खिलाफ महिला संबंधी अपराध में दायित्वों का निर्वहन न करने के आरोप में एफआईआर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करे। पुलिस दूसरे नामजद की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी ने बताया कि इस मामले में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें