एसएचओ जीयनपुर के आश्वासन पर लगभग तीन घंटे बाद थाने का घेराव समाप्त हुआ। सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला ने कहा कि एक प्रकरण में भाजपा मंडल महामंत्री को थाने लाया गया था। जिसके विरोध में भाजपा के लोग थाने पर पहुंचे थे। एसएचओ जीयनपुर कोतवाली को मौके पर भेज कर मामला शांत करा दिया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
एसओ रौनापार रामप्रसाद बिंद ने बताया कि 22 जुलाई को इस्माइलपुर गांव निवासी विनोद यादव उर्दिहा गांव गया था। जहां वह किसी के घर में घुस गया। जिस पर गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया और बांध कर मारपीट की। घटना का किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर ही वे उर्दिहा गांव दबिश देने पहुंचे थे। वायरल वीडियो में भाजपा मंडल महामंत्री के भाई भी शामिल थे। जिसके चलते भाजपा मंडल महामंत्री को थाने पूछताछ के लिए लाया गया था। जिन्हें सुबह छोड़ भी दिया गया।