फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादीपुर में अधूरा पंचायत भवन देख भड़के मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत कादीपुर ग्राम पंचायत में अधूरे पंचायत भवन को देखकर मंत्री जी भड़क उठे, वही रास्ता ना ठीक होने पर जमकर फटकार लगाई साथ ही अजमतगढ़ ब्लाक में जितने भी अधूरे पंचायत भवन हैं उनकी सूची तलब की है। शुक्रवार को दोपहर मत्स्य विकास मंत्री एवं आजमगढ़ के प्रभारी मंत्री संजय निषाद सड़क मार्ग से गोरखपुर से आजमगढ़ बॉर्डर पर पहुंचे तो लोगों ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह कादीपुर रजादेपुर स्थित ग्राम पंचायत में पहुंचे जहां अधूरे पंचायत भवन को देख कर भड़क गए और जल्द इसे पूरा करने का निर्देश दिये। विद्यालय जाने वाला रास्ता ठीक ना होने पर जमकर फटकार लगाई। वहीं अजमतगढ़ ब्लाक में जितने भी अधूरे पंचायत भवन हैं उनकी सूची मांगी और कहा कि जितने भी पंचायत भवन अधूरे हैं उसको जल्द पूरा किया जाए नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा, नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी, खंड विकास अधिकारी राजीव शर्मा सहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें