फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा शनिवार को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। जिसके लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 80 सीट के लिए 4280 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा शनिवार को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिसमें 80 सीट के लिए 4280 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसके लिए कुल 6 केंद्र बनाए गए हैं। विद्यालय के प्राचार्य एसके राय ने बताया कि शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में 940, अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में 478, एसकेपी इंटर कॉलेज में 483, जीजीआईसी में 613, डीएवी इंटर कॉलेज में 667, सर्वोदय इंटर कॉलेज हरबंशपुर में 1099 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। जिसके लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। डीआईओएस के निर्देशन में परीक्षा संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें