फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh : मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान, दस वर्ष बाद होगी सुभासपा की सरकार

Tue, 03 Dec 2024 06:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

अहरौला विकास खंड में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने चौपाल लगाई और एक चुनाव, एक विधान, एक शिक्षा नीति को लेकर हुंकार भरी। इन्होंने इस दौरान जनता को जागरूक किया और कहा कि एक शिक्षा नीति को लागू किया जाना चाहिए। कहा कि सबको जागरूक करने आए हैं क्योंकि दस साल बाद सुभासपा की सरकार होगी।
 
विज्ञापन
मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासखंड अहरौला के चार ग्रामसभा अभयपुर, मेहियापार, सारैन, सीरपट्टी में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने चौपाल लगा कर योजनाओं व अधिकारियों के लिए जागरूक किया। खास बात रही सभी चौपाल राजभर बाहुल बस्तियों में लगाए गए थे। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम सभी लोगों को जगाने और जागरूक करने आए हैं। सभी शोषित वंचित निराश्रित समाज जाग जाए। क्योंकि 10 साल बाद सुभासपा की सरकार होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक देश एक, एक चुनाव व समान शिक्षा नीति की मांग करते हैं। जब देश में एक चुनाव करने की चर्चा की जा सकती है तो एक शिक्षा नीति को भी लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आठ दिसंबर को कौड़िया में होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी। कहा कि अब कांग्रेस के पास न तो जनाधार है ना ही वोट है। बसपा का पता ही नहीं है। सपा का भी सूपड़ा साफ हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पंचायती राज की योजनाओं में कोई गड़बड़ी करेगा तो उसे बक्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भागीदारी पार्टी के संगठनमंत्री हरिबदन प्रजापति, राजकुमार राजभर, श्याम राजभर, कुलदीप राजभर, पंचायती राज अधिकारी कुंवर यादव सिंह, एडीओ पंचायत अमरजीत सिंह, प्रतीक सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें