फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: टेंडर में कमीशनखोरी पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया

Wed, 21 May 2025 11:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने टेंडर में कमीशनखोरी को लेकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बोले पंचायत भवन को सुदृढ़ किया जाना है।
 
विज्ञापन
मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महिला मंडल अध्यक्ष हौसिला राजभर द्वारा गठित समूह की महिलाओं द्वारा स्थापित आजीविका स्वरोजगार केंद्र का उद्घाटन बुधवार को पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने किया।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं ग्रामीणों तक पहुंचाकर उनका लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। सफाई कर्मचारी संगठन के ज्ञापन पर उन्होंने बताया कि उनके हित में समिति गठित की गई है और कार्य प्रगति पर है।

देवारा विकास समिति के ज्ञापन पर उन्होंने ग्रामीण विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। पंचायतों के टेंडर में भ्रष्टाचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। अजमतगढ़ बीडीओ द्वारा पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश को गलत ठहराते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारों का काम सच्चाई उजागर करना है, इसे रोकना दुर्भावनापूर्ण है।
विज्ञापन


बंद पड़े पंचायत भवनों और सामुदायिक शौचालयों पर उन्होंने कहा कि पंचायत भवनों को सुदृढ़ किया जाएगा और सफाई कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राम सुमिरन, सहायक पंचायत विकास अधिकारी मिथिलेश राय, अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें