तहबरपुर। धनियाकुंडी रघुनाथपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने परिजनों को कमरे में बंद करके घर में रखे जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई, जब एक सदस्य की नींद खुली। वह दरवाजा खोलने गया तो दरवाजा बाहर से बंद था।
धनियाकुंडी रघुनाथपुर गांव निवासी अब्दुल अजीज पुत्र मो. इस्माइल बृहस्पतिवार की रात परिवार के घर में सोया हुआ था। किसी समय चोर घर में घुसे और जिस कमरे में परिवार के सदस्य सो रहे थे, उसके दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दिया। इसके बाद चोरों ने आराम से पूरा घर खंगाल डाला। देर रात परिवार के किसी सदस्य की नींद टूटी और वह दरवाजा खोलने पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। रात में ही परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर परिजनों को बाहर निकाला। पूरे घर का सामान बिखरा हुआ था। घर से कुछ ही दूरी पर चोरों चार बाक्स, सूटकेस और अन्य सामान बिखरे पड़े मिले। भुक्तभोगी के अनुसार चोर लाखों के जेवरात और नकदी के साथ अन्य कीमती सामान उठा ले गए हैं। तहबरपुर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी रही।
बंद घर से चोरों ने उड़ाए नकदी और जेवरात
अंबारी। अहरौला थानाक्षेत्र के चकलतीफ गांव निवासी मोहन लाल सोनी पुत्र रामचेत माहुल कस्बे में रहते हैं। गांव का मकान काफी दिनों से बंद पड़ा है। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर 15 हजार नकदी के साथ हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों ने शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी दी तो मोहन अपने घर पहुंचे और घटना के बाबत पुलिस को सूचना दी।