फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: साइबेरिया की ठंड से बचकर ताल सलोना पहुंचे प्रवासी परिंदे

विज्ञापन
सर्दी शुरू होते ही अजमतगढ़ के ताल में दिखने लगा प्रवासी पक्षियों का कलरव। संवाद
विज्ञापन
साइबेरिया की ठंड से बचने के लिए हजारों किलोमीटर का सफर तय कर प्रवासी पक्षी ताल सलोना पहुंच गए हैं। इस ताल में इन मेहमान परिंदों की आमद से रौनक बढ़ गई है। इन पक्षियों की सुरक्षा और शिकारियों पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन

वन विभाग ने जिले में आठ रेंजरों सहित कई उड़नदस्ते गठित किए हैं। इन उड़नदस्तों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएफओ और एसडीओ भी जलाशयों पर नजर रखेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, साइबेरिया और आसपास के ठंडे इलाकों में बर्फबारी के कारण भोजन की कमी हो जाती है।
इसलिए ये पक्षी अनुकूल मौसम और पर्याप्त भोजन की तलाश में इधर का रुख करते हैं। सर्दियां बिताने के बाद मार्च में मौसम अनुकूल होने पर ये अपने मूल निवास स्थलों की ओर लौट जाते हैं। इन मेहमान परिंदों के आगमन से सूना पड़ा ताल सलोना गुलजार हो गया है।
विज्ञापन

लालसर, टिकवा, शेऊस, चैता और गिर्रा समेत दर्जनों प्रजातियों के पक्षियों ने यहां अपना बसेरा बना लिया है। इनके बीच सारस पक्षियों का विचरण ताल की सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। सुबह-शाम पक्षियों की अठखेलियां और मनमोहक आवाजें देखने-सुनने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं।
00
शिकार पर सख्त कार्रवाई
प्रवासी पक्षियों के आगमन के साथ ही उनके शिकार का खतरा भी बढ़ जाता है। इस खतरे को देखते हुए वन विभाग ने जलाशयों और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। शिकार करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत की जाएगी।
00 वर्जन
ताल सलोना की निगरानी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। टीमें सुबह-शाम क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। पक्षियों का शिकार करते हुए कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -आशीष तिवारी, वन रेंजर, जीयनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें