फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना महामारी से बचाव के लिए घोषित लाक डाउन के बीच दूसरे प्रांतों में काम करने वाले भी घर लौट आए हैं। इन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर है। जिला प्रशासन की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाकर इन प्रवासी श्रमिकों का आंकड़ा जुटाया जा रहा है ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।
विज्ञापन

जनपद में एक लाख से ज्यादा प्रवासी पहुंच चुके हैं। इसमें कुछ ऐसे प्रवासी श्रमिक हैं जो रोज कमाने और रोज खाने वाले हैं। अब घर पहुंचने के बाद उनके सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे प्रवासी श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाकर उनका आंकड़ा जुटाया जा रहा है। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि हमारा प्रयास है कि श्रमिकों को किसी ने किसी सरकारी योजना से जोड़कर इन्हें लाभ पहुंचाया जाए। ताकि इनकी आजीविका आराम से चल सके।
प्रवासियों का बनेगा अस्थाई राशन कार्ड
डीएम एनपी सिंह ने बताया कि प्रवासियों को राहत देने के लिए उन्हें अस्थाई राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए सीडीओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये जिला पूर्ति अधिकारी और अन्य अधिकारियों से लाभार्थियों की सूची का सत्यापन कराएंगे। प्रवासियों को प्रति यूनिट पांच किलो नि:शुल्क खाद्यान्न और प्रति कार्ड पर एक किलो चना उपलब्ध कराया जाएगा। सीडीओ को निर्देश दिए कि बीडीओ और अन्य अधिकारियों के माध्यम से प्रवासियों की लिस्ट बनवाएं। उनके परिवार के राशन कार्ड से मिलान कर लें कि उनका नाम पहले से दर्ज नहीं है, सूची का सत्यापन कर जिला पूर्ति अधिकारी उनका अस्थाई राशन कार्ड बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें