फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम न मिलने पर प्रवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हरैया के बहावनपुर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते मनरेगा मजदूर। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। हरैया ब्लाक के बहावनपुर ग्राम सभा के मनरेगा मजदूरों ने काम की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। कोरोना महामारी के चलते बाहर से 100 प्रवासी मजदूर गांव में आए हुए हैं। करीब 250 जॉबकार्ड धारक भी हैं। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे भीम्बर-बनकटा संपर्क मार्ग पर मनरेगा मजदूरों ने प्रदर्शन किया। कहा कि हमको काम चाहिए। काम न मिलने की स्थिति में हम भूखे मर जाएंगे। मनरेगा जॉबकार्ड धारकों का कहना है कि काम मिलेगा तभी पैसा मिलेगा। हमें प्रतिदिन काम मिलना चाहिए। भाजपा मंडल प्रभारी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बीडीओ ने हरैया ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। ग्राम पंचायत अधिकारी सभाराम वर्मा ने बताया कि प्रवासी मजदूर 100 हैं। 250 गांव के जॉबकार्ड धारक भी हैं। सभी को एक साथ काम देना संभव नहीं है। बारी बारी से मजदूरों को काम मिलेगा। प्रधान चंद्रावती देवी के प्रतिनिधि कतवारू ने कहा कि गांव में प्रवासी मजदूर ज्यादा आ गए हैं। काम कराया जा रहा है फिर भी सबको एक साथ काम दे पाना संभव नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में मीरा, माधुरी, गुड्डी, कुटुरी, उर्मिला, रागिनी, कुमारी, समरजीत, उषा, माया, दिनेश, श्रीराम, राम बुझारत, शंकर, दुखंती, अरविंद, योगेन्द्र, लखंदर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें